रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) में कथित पेपर लीक मामले की CBI जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ता अभ्यर्थियों की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार सिन्हा ने करीब दो घंटे से अधिक समय तक बहस की। उनके साथ हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने भी अदालत के समक्ष अपने तर्क रखे।
Highlights:
कोर्ट ने तय की अगली सुनवाई की तारीख
लंबी बहस के बाद अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 30 अक्टूबर 2025 तय की है। अदालत ने कहा कि अगले दिन इस याचिका पर विस्तार से सुनवाई की जाएगी।
सरकार और JSSC की ओर से पेश हुए अधिवक्ता
राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता पीयूष चित्रेश, जबकि JSSC की ओर से अधिवक्ता संजॉय पिपरवाल ने अपना पक्ष रखा। दोनों ने अदालत को परीक्षा प्रक्रिया और जांच से जुड़ी जानकारी दी।


