Wednesday, September 16, 2026

नेक्सजेन के मालिक की पत्नी स्निग्धा सिंह को अग्रिम बेल के मामले में फिलहाल एसीबी कोर्ट से राहत नहीं

रांची : जेल में बंद नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह को फिलहाल एसीबी कोर्ट से राहत नहीं मिली है. हजारीबाग वन भूमि घोटाला और आय से अधिक संपत्ति मामले में फरार चल रही स्निग्धा सिंह की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान एसीबी की ओर से केस डायरी पेश नहीं की गई जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें फिलहाल कोई राहत नहीं देते हुए अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए अगली तिथि दे दी है.

जिस केस में स्निग्धा सिंह ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है उसका FIR का नंबर 20/2025 है. इस केस में जेल में बंद IAS अधिकारी विनय चौबे के अलावा उनकी पत्नी स्वप्न संचिता नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह और विनय चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी एवं विनय चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी को अभियुक्त बनाया गया है. ACB ने अपनी प्रारंभिक जांच में यह पाया है कि उक्त सभी आरोपियों ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और आय से अधिक संपत्ति को निवेश में सहयोग किया है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर