Friday, October 30, 2026

दुमका में अखबार एजेंट अरुण सिंह को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

दुमका: शहर के डीआईजी आफिस ओर पुलिस कंट्रोल रूम के पास मंगलवार तड़के हुई एक सनसनीखेज घटना में स्थानीय बस स्टैंड और अखबार एजेंट अरुण सिंह को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी है।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल दुमका ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। पश्चिम बंगाल के आसनसोल ले जाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि अरुण सिंह हर दिन की तरह अपने आवास से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डीआईजी कार्यालय के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उन पर दो राउंड फायरिंग की। एक गोली उन्हें लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए।

एसपी पीतांबर सिंह खेरवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। क्षेत्र में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश की जा रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर