Wednesday, July 22, 2026

T 20 World Cup 2026 : फाइनल में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

अहमदाबाद : नरेंद्र मोदी स्टेडियम मेंभारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरने वाली है। न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है और तेज गेंदबाज जैकब डफी को प्लेइंग 11 में शामिल किया है तो वहीं भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली टीम ही फाइनल मुकाबला खेल रही है.

टीम इंडिया : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 : टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था, जबकि भारत ने इंग्लैंड को शिकस्त देकर फाइनल में एंट्री मारी। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया अपना टाइटल डिफेंड करना चाहेगी, तो कीवी टीम पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेगी। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल की क्लोजिंग सेरेमनी में प्यूट्रो रिको के पॉप स्टार रिकी मार्टिन परफॉर्म किया। उनसे पहले पंजाबी सिंगर सुखबीर सिंह ने अपनी प्रस्तुति दी।

पूर्व क्रिकेटरों की प्रतिक्रिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले पर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। हरभजन ने कहा, “टीम इंडिया को मेरी शुभकामनाएं। आज फाइनल है और उन्हें चैंपियन की तरह प्रदर्शन करना होगा। टीम इंडिया एक बार ठान लेने के बाद अजेय हो जाती है। सभी को मेरी शुभकामनाएं।”

दोनों देशों के बीच टी 20 मुकाबले 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया का दबदबा रहा है। मेन इन ब्लू ने 18 मैचों में जीत हासिल की है, जिसमें दो सुपर ओवर की जीत शामिल है। कीवियों ने 11 मुकाबलों में बाजी मारी है, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका है। अगर टी20 वर्ल्ड कप की बात करें, तो दोनों के बीच 3 मुकाबले खेले गए हैं और भारत को तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर