Friday, September 25, 2026

रायसीना हिल्स के पास नया PMO तैयार, जल्द शिफ्ट होगा पूरा प्रधानमंत्री कार्यालय

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय का पता जल्द ही बदलने वाला है। आज़ादी के बाद से ही प्रधानमंत्री का आधिकारिक कार्यालय साउथ ब्लॉक में ही रहा है, लेकिन अब यह एक नए और आधुनिक परिसर में शिफ्ट होने जा रहा है। नए ऑफिस का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। उम्मीद है कि इसी महीने प्रधानमंत्री कार्यालय नए स्थान पर काम शुरू कर देगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय को मिलाकर एक नया परिसर बनाया गया है, जिसे सेवा तीर्थ परिसर नाम दिया गया है। यह परिसर विजय चौक के पास, रायसीना हिल के नीचे स्थित है। इसमें तीन हाईटेक इमारतें बनाई गई हैं, जिसमें सेवा तीर्थ 1, सेवा तीर्थ 2 और सेवा तीर्थ 3 शामिल हैं। सेवा तीर्थ 1 में प्रधानमंत्री कार्यालय होगा, सेवा तीर्थ 2 में कैबिनेट सचिवालय पहले ही शिफ्ट हो चुका है, जबकि सेवा तीर्थ 3 में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय होगा, जहां राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बैठेंगे।

14 जनवरी के बाद होगा स्थानांतरित

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जनवरी के बाद साउथ ब्लॉक से नए सेवा तीर्थ परिसर में स्थानांतरित हो सकते हैं। यह पूरा प्रोजेक्ट सेंट्रल विस्टा परियोजना का हिस्सा है। इसी परियोजना के तहत नया संसद भवन पहले ही बन चुका है और मंत्रालयों के लिए कर्तव्य भवन भी तैयार किए गए हैं, जहां कई मंत्रालय शिफ्ट हो चुके हैं।

सेवा तीर्थ परिसर में अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। यहां अतिथियों से मुलाकात के लिए खास कमरे बनाए गए हैं, जिनमें भारतीय संस्कृति और विरासत की झलक दिखाई देती है। कैबिनेट बैठकों के लिए भी एक विशेष कक्ष बनाया गया है। नए पीएमओ में अधिकारियों के लिए ओपन फ्लोर सिस्टम होगा, जिससे कामकाज और बेहतर हो सके।

पहले इस परिसर का नाम एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव रखा गया था, लेकिन दिसंबर में इसका नाम बदलकर सेवा तीर्थ कर दिया गया। इसी परिसर के पास नया प्रधानमंत्री आवास भी बन रहा है। इसके पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री का निवास सात लोक कल्याण मार्ग से यहां शिफ्ट हो जाएगा। नॉर्थ और साउथ ब्लॉक की ऐतिहासिक इमारतों को भविष्य में भारत के संग्रहालय के रूप में विकसित किया जाएगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर