बंगाल में आज गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक, नए मुख्यमंत्री का होगा चयन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के अलग अलग जिलों में जारी हिंसा की घटनाओं के बीच शुक्रवार को बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा. इस दौरान बैठक में बतौर पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे.

बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी सह पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे. दोनों केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में ही बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा. बताया जा रहा है कि नए नेता का चयन पार्टी नेतृत्व ने कर लिया और अब केवल बैठक में औपचारिक ऐलान होगा.

इसे भी पढ़ें : प बंगाल में ममता सरकार की बर्खास्तगी संवैधानिक प्रावधानों के तहत या राज्यपाल के अधिकार के तहत हुई कार्रवाई

नए मुख्यमंत्री के रूप में पिछली विधानसभा में बतौर नेता प्रतिपक्ष रह चुके शुभेंदु अधिकारी के अलावा अग्निमित्रा पॉल, प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के साथ साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के नाम की भी चर्चा है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, यह बैठक कोलकाता के न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में शाम चार बजे से होगी, जिसमें मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा। बताया जा रहा है कि अगले दिन नौ मई, शनिवार को कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती के दिन नई सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

शपथ समारोह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा और इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व शाह सहित भाजपा शासित करीब 20 राज्यों के मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

एयर नाउ स्पेशल

सोमवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के आएंगे...

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर