Friday, September 25, 2026

नेहा कक्कड़ के ब्रेक की घोषणा से बढ़ी फैंस की चिंता

महाराष्ट्र : मशहूर प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। नेहा ने अपनी स्टोरी में अचानक यह घोषणा की कि वह अपनी “जिम्मेदारियों, रिश्तों और काम” से ब्रेक लेने जा रही हैं, जिससे उनके चाहने वाले बेहद चिंतित हो गए। हालांकि, उन्होंने इस फैसले की कोई साफ वजह साफ नहीं बताया।

नेहा ने अपनी अब डिलीट की जा चुकी स्टोरी में लिखा था, “अब जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और जिन भी चीजों के बारे में मैं सोच सकती हूं, उन सबसे ब्रेक लेने का समय आ गया है। मुझे नहीं पता कि मैं वापस आऊंगी भी या नहीं। धन्यवाद।”  इसके बाद नेहा ने एक और पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने पैपराजी और प्रशंसकों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने लिखा, “मैं पैपराजी और अपने फैन्स से विनम्र निवेदन करती हूं कि वे मुझे बिल्कुल भी फिल्म न करें। कृपया मेरी निजता का सम्मान करें और मुझे शांति से जीने दें। कोई कैमरा नहीं, यही सबसे कम है जो आप मेरे लिए कर सकते हैं।”

इस पूरे मामले पर नेहा कक्कड़ के मैनेजमेंट की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। दरअसल, नेहा और उनके भाई टोनी कक्कड़ को हाल ही में उनके गाने “कैंडी शॉप” को लेकर सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी थी, जो 15 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था। फिलहाल नेहा ने खुद को लाइमलाइट से दूर रखने का फैसला किया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर