Monday, November 2, 2026

छात्रवृत्ति, परीक्षा शुल्क में वृद्धि, धान खरीद जैसे मुद्दों पर सदन में सरकार को घेरेंगे एनडीए विधायक

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में एनडीए विधायक दल की बैठक प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल,सचेतक नागेंद्र महतो, सीपी सिंह, शशिभूषण मेहता, देवेंद्र कुंवर, जनार्दन पासवान, आलोक चौरसिया, प्रदीप प्रसाद, रोशनलाल चौधरी, नीरा यादव, शत्रुघ्न महतो, अमित यादव, उज्जवल दास, मंजू देवी शामिल हुए।

बैठक के उपरांत मीडिया ब्रीफिंग करते हुए भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि आज एनडीए विधायक दल की बैठक में राज्य सरकार की विफलताओं पर विस्तृत चर्चा हुई और सदन में जोर शोर से जनता के मुद्दों को उठाकर सरकार से जवाब मांगने की बात हुई।

6 वर्षों में 12 कदम पीछे 

नवीन जायसवाल ने कहा कि हेमंत सरकार में झारखंड पिछले 6 वर्षों में 12 कदम पीछे चला गया। राज्य पूरी तरह दिवालिया होने की स्थिति में है। साल भर पहले हुए शिलान्यास पर भी पैसे नहीं मिलने के कारण काम शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आदिवासी, दलित, पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र लंबे समय से बकाए छात्रवृत्ति के कारण पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। यह सरकार परीक्षा शुल्क में अप्रत्याशित वृद्धि कर छात्रों को जले पर नमक छिड़क रही है।

7 गारंटी पर विफल सरकार

हटिया विधायक ने कहा कि किसान धान की अच्छी उपज होने के बावजूद औने पौने दाम पर बिचौलियों के माध्यम धान बेचने को मजबूर हैं।अबतक राज्य सरकार ने क्रय केंद्र खोलने का निर्णय तक नहीं किया है। 3200 रूपये की घोषणा कर वोट लेने वाली सरकार 2400 रुपए में भी धान नहीं खरीद रही। चाहे 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने की बात हो या फिर 15 लाख का स्वास्थ्य बीमा कोई वादा पूरा नहीं हुआ। न 10 लाख नौकरी मिली । यह सरकार धोखेबाज सरकार साबित हुई है। एनडीए विधायक सदन में इन सवालों का जवाब मांगेंगे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर