Thursday, October 29, 2026

नेहा सिंह राठौर को लेकर फ़ेक न्यूज़ पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, गायिका ने क्या कहा

न्यूज डेस्क: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राष्ट्रीय महिला आयोग का शुक्रिया अदा किया. दरअसल, एक निजी न्यूज़ चैनल ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नेहा सिंह राठौर को लेकर ग़लत ख़बर प्रकाशित की थी. इस ख़बर में उन्हें कथित सेक्स रैकेट से जोड़ा गया था. सार्वजनिक आलोचना के बाद चैनल ने ख़बर को तथ्यात्मक रूप से ग़लत माना और नेहा सिंह राठौर से माफ़ी मांगी.

इसे भी पढ़ें : बिहार में विधान परिषद चुनाव के ठीक पहले जेडी (यू) विधायक अनंत सिंह पर क्यों हुई एफ़आईआर दर्ज

इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग ने एक्स पर लिखा कि लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को कथित सेक्स रैकेट से जोड़ने वाली ख़बरों के प्रकाशन को लेकर आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग के मुताबिक, सार्वजनिक आलोचना के बाद संबंधित न्यूज़ नेटवर्क ने स्वीकार किया कि ख़बर तथ्यात्मक रूप से ग़लत थी और उसने माफ़ी भी मांगी.

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय से कहा है कि वह संबंधित नियामक संस्थाओं, प्रशासनिक निकायों और मीडिया उद्योग की स्व-नियामक संस्थाओं को इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दे.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर