Thursday, October 29, 2026

रांची : नामकुम थाना के हाजत में हत्या के आरोपी ने की खुदकुशी, मौके पर पहुंचे पुलिस के वरीय अधिकारी

रांची : राजधानी रांची के नामकुम थाना में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बच्चे की हत्या के आरोपी ने हाजत में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि 12 वर्षीय बच्चे को अगवा कर उसकी हत्या करने के आरोप में मृतक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. घटना बुधवार रात की बताई जा रही है. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच की. मृतक की पहचान जग़ाय मुंडा के रूप में हुई है. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

खूंटी का रहने वाला था मृतक

मृतक जगय मुंडा मूल रूप से खूंटी जिला के साइको थाना क्षेत्र स्थित कोल्हापूर्ति गांव का रहने वाला था. इस गांव की रहने वाली एक महिला के साथ उसका अवैध संबंध था. और दोनों में वर्तमान में नामकुम में रह रहे थे. इसी दौरान रविवार को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने उसके 12 वर्षीय बेटे रमेश हजाम का अपहरण कर लिया. अपहरण करने के बाद बच्चे को रामगढ़ थाना के घाटो लेकर गया जहां पर बच्चों की हत्या कर उसे दफना दिया.

पुलिस ने किया गिरफ्तार 

इसके बाद पुलिस ने जगय मुंडा को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया.जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बच्चे का अपहरण कर हत्या करने की बात स्वीकारी. उसके बाद पुलिस ने उसके निशान पर ही पर बच्चों का शव बरामद किया. फिर उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया. जहां पर उसने थाना परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया इस मामले में पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर