Saturday, October 31, 2026

‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ शो से बाहर होते ही मुनव्वर फारुकी ने दिया अभिषेक मल्हान के खिलाफ बड़ा बयान

मनोरंजन डेस्क: अमेज़न प्राइम वीडियो के लैटस्ट रीऐलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में शुरुआत से ही दिलचस्प ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो के पहले ही दिन मुनव्वर फारुकी को ‘सर्कल ऑफ शक’ के जरिए बाहर कर दिया गया था। खास बात यह रही कि एलिमिनेशन के बाद मुनव्वर को ‘इनसेंट’ खिलाड़ी बताया गया, यानी वह ट्रेटर नहीं थे। शो से बाहर होने के बाद मुनव्वर की एलिमिनेशन स्पीच का एक वीडियो सामने आया जिसमे वे कंटेस्टेंट्स के फैसलों पर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बिना मेकअप के भी दिख सकते हैं फ्रेश और ग्लोइंग, जानिए चुकंदर के इस्तेमाल से स्किनकेयर के ये फायदे

मुनव्वर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें इसलिए भी शो से बाहर किया गया क्योंकि कुछ लोग उन्हें लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे थे। उन्होंने ये भी कहा कि कंटेस्टेंट्स का मकसद ट्रेटर को ढूंढना नहीं, बल्कि उन्हें गेम से बाहर करना था। कॉमेडियन मुनव्वर ने ये भी कहां की कई बार शो के बाकी सदस्यों ने उनकी सच्चाई को सही तरीके से नहीं पहचान।

इसके बाद मुनव्वर फारुकी ने सीधे अभिषेक मल्हान का नाम  लेते हुए कहा कि अभिषेक पहले भी एक बड़े सेलिब्रिटी से  हार चुके हैं और इसी वजह से वह दोबारा कोई बड़ा रिस्क नहीं लेना चाहते थे। मुनव्वर का इशारा ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के फिनाले की ओर था। आपको बाता दें की उस सीजन में अभिषेक मल्हान फर्स्ट रनर-अप रहे थे, और एल्विश यादव  शो के विनर थे।

मुनव्वर फारुकी का बयान :

“अभिषेक मल्हान, एक बार तो तू बर्न हो चुका है, किसी और बड़े सेलिब्रिटी के साथ। एक बार तू थोड़ा जल चुका है, तो उसके बाद तू रिस्क नहीं लेगा।” मुनव्वर के शो से निकलते ही असली ट्रेटर्स के नाम भी सामने आ गए है। इनमें आदित्य कुलश्रेष्ठ यानी कुल्लू, क्रिस्टल डिसूजा और हरमन सिंघा शामिल थे। और इसके बाद शाहीन गिल को भी ट्रेटर्स की टीम में शामिल किया गया।

करण जौहर की मेजबानी वाले ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में इस बार कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं। शो में मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, करण सिंह मैजिक, पारुल गुलाटी, अभिषेक मल्हान, अंश विकास चोपड़ा, रणवीर बराड़ शालिनी पासी समेत कई सेलिब्रिटीज शामिल हैं। मुनव्वर फारुकी के पहले ही दिन शो से बाहर होने के बाद उनके इस वीडियो ने शो को लेकर फैंस के बीच चर्चा और तेज हो गई है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर