Thursday, November 5, 2026

विधायक जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर MP-MLA कोर्ट ने पुलिस से मांगी केस डायरी

रांची: डुमरी विधायक व JLKM अध्यक्ष जयराम महतो के खिलाफ धनबाद सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है. विधायक के साथ-साथ तीन अन्य आरोपियों सुशील मंडल उर्फ सुशील कुमार, महेंद्र साव और राजकुमार मंडल ने भी अपनी अग्रिम जमानत की अर्जी दी है. तीनो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को MP-MLA की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए एक सप्ताह बाद की तिथि निर्धारित की है.

इसे भी पढ़ें : 14वीं JPSC परीक्षा : पूर्व मुख्य सचिव के रसोइये ने बेटे को बनवाया कंप्यूटर ऑपरेटर, फिर मिलीभगत से ऐसे हुई धांधली

दरअसल बरवाअड्डा की बड़ा पिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा नेता गणेश दास पर आरोप लगाया था कि उन्होंने मुखिया के फर्जी पैड, मुहर और हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया है. 21 अगस्त को पुलिस गणेश दास को नोटिस देने उनके घर पहुंची, जहां तीखी बहस और गाली-गलौज की स्थिति बन गई. इसके बाद पुलिस ने गणेश दास को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया.

गणेश दास की गिरफ्तारी के विरोध में 21 अगस्त को ही बरवाअड्डा थाना परिसर में विधायक जयराम महतो और मुखिया समर्थकों के बीच तीखी बहस और हाथापाई हो गई. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहली प्राथमिकी विवाद के बाद दर्ज की जबकि दूसरी एफआईआर थाना प्रभारी की शिकायत पर विधायक जयराम महतो, 10 नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में दर्ज की गई.

विधायक और थाना प्रभारी के बीच बहस का एक ऑडियो वायरल हुआ था. जयराम महतो का आरोप है कि थाना प्रभारी ने ऑडियो को एडिट कर वायरल किया है. कोर्ट द्वारा केस डायरी मांगे जाने के बाद जयराम महतो को अग्रिम बेल के लिए अगली सुनवाई तक इंतजार करना पड़ेगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर