Wednesday, July 29, 2026

रांची में एक से 3 मई तक सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन, राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे मुख्य अतिथि

रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने एक शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण सौंपा। सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला का आयोजन 1 से 3 मई तक किया जाएगा। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम रांची के ऑड्रे हाउस में आयोजित होगा, जहां विभिन्न सांस्कृतिक और स्वदेशी गतिविधियां होंगी।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

स्वदेशी कला और शिल्प को मिलेगा मंच

मंत्री संजय सेठ ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी शिल्प और कला को बढ़ावा देना है। इस मेले के जरिए स्थानीय कलाकारों और कारीगरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल कलाकारों के लिए बड़ा मंच बनेगा, बल्कि स्वदेशी उत्पादों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में भी अहम भूमिका निभाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा यह आयोजन झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने के साथ-साथ स्वदेशी उत्पादों को नई पहचान देने का प्रयास है। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में मिला 227 किलो का बम किया गया निष्क्रिय, सेना ने संभाली कमान

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर