Thursday, November 5, 2026

विधायक जयराम महतो ने हजारीबाग में होमगार्ड जवान के साथ मारपीट करने वाले थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

हजारीबाग: डुमरी विधायक जयराम महतो ने हजारीबाग में होमगार्ड जवान के साथ थाना प्रभारी के कथित मारपीट की घटना पर नाराजगी जताई है और होमगार्ड जवानों की न्याय की लड़ाई में हर संभव सहयोग देने की बात कही है. होमगार्ड जवानों के ड्यूटी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि दिन-रात मुस्तैदी से अपनी सेवाएं देने के कारण उनके सम्मान व सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता.
जयराम महतो ने कहा कि जवानों के साथ किसी भी प्रकार के कथित अमानवीय व्यवहार या ज्यादती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि न्याय की मांग को लेकर होमगार्ड जवानों द्वारा किए जाने वाले किसी भी लोकतांत्रिक और संवैधानिक आंदोलन को उनका पूर्ण नैतिक और समर्थनात्मक सहयोग रहेगा.
इधर झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी का कहना है कि हजारीबाग जिले में कार्यरत होमगार्ड जवान मनोज कुमार के साथ संबंधित थाना प्रभारी ने कथित तौर पर मारपीट की है. एसोसिएशन के अनुसार, घटना में होमगार्ड जवान को अंदरूनी और बाहरी चोटें आई हैं. साथ ही उनकी एक उंगली टूटने की बात भी कही गई है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर