Thursday, July 23, 2026

MIvsRR: क्या राजस्थान जीत कर टूर्नामेंट में बढ़ेगा आगे या मुंबई इनकी राह में बनेगी बाधा ?

MIvsRR: रविवार को आईपीएल 2026 का आखिरी डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमे पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। ये मुकाबला मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां टॉस जीत कर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पाण्ड्य ने गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स बल्लेबाजी कर रही है। राजस्थान इस मुकाबले के पावर प्ले में में अब तक 2 विकेट खो चुकी है।

मुकाबले की बात करें, तो राजस्थान रॉयल्स के लिए ये करो या मरो की स्थिति है, जहां क्वालफाइ करने के लिए राजस्थान को ये मुकाबला जीतना ही होगा। हालांकि पॉइंट्स टेबल में राजस्थान इस वक्त 14 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं मुंबई इंडियंस की बात करें तो वो पहले ही बाहर हो चुकी है, उनके ये मुकाबला जीतने से उनको कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा, हालांकि मुंबई के जीतने से बाकी अन्य टीमें जो अभी भी रेस में बनी हुई हैं, उनको फायदा जरूर होगा।

मुंबई इंडियंस की टीम  : रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स की टीम : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवान फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, सुशांत मेहता और बृजेश शर्मा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर