Friday, October 30, 2026

खूंटी के तोरपा थाना के पास गैस संचालक के घर के बाहर बदमाशों ने की फॉयरिंग, 4 खोखा बरामद

खूंटी : जिले के तोरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत हिल चौक नगर भवन के पास सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना रात करीब एक बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है.

इसे भी पढ़ें : रामगढ़ JMM जिलाध्यक्ष बिनोद किस्कू के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी, पत्नी शांति सोरेन ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधकर्मी मां दुर्गा गैस एजेंसी के मालिक नागेंद्र साहू के घर के सामने पहुंचे और उनकी कार पर अंधाधुंध गोलियां चलाई। अपराधियों ने विशेष रूप से नागेंद्र साहू की महिंद्रा कंपनी की कार को निशाना बनाया। घटना की सूचना मिलते ही तोरपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया गया है।

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी केमटों की जांच भी की जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहोल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर