Thursday, October 29, 2026

रांची में लूट में असफल रहने पर बदमाशों ने की युवक की हत्या, आक्रोशित लोगों ने लालपुर चौक किया जाम

रांची: राजधानी रांची में शनिवार देर रात लुटेरों ने लूट की घटना में असफल रहने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी. इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. बताया जा रहा है कि बीती रात मधेशर सिंह नामक व्यक्ति की लोअर वर्धमान कंपाउंड स्थित गुलमोहर पार्क में हत्या कर दी गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना लूटपाट में सफल नहीं होने के कारण हुई. बदमाशों ने मधेशर सिंह से लूट की कोशिश की थी. नकाबपोश बदमाश जब अपने इरादों में सफल नहीं हुए तो उनकी हत्या कर दी है.

घटना के कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह शहर के मध्य में स्थित लालपुर चौक पर मृतक के शव को रख कर प्रदर्शन किया और सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. चौक जाम होने से चारों तरफ गाड़ियों की कतार लग गई.

इससे पहले पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिया गया उसके बाद परिजन सीधे लालपुर चौक पहुंचे और शव को सड़क पर रख कर प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान जाम की सूचना मिलने पर प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर समेत कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों से वार्ता कर जाम को खत्म कराया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर