Friday, October 30, 2026

Mirzapur The Movie Teaser : ‘गद्दी’ का खेल खत्म, अब एम्पायर का वार, खून से लाल होगी मिर्जापुर

मुंबई:  इंतजार खत्म हुआ। फैंस का सबसे फेवरेट क्राइम ड्रामा ‘मिर्जापुर’ बड़े पर्दे पर आ रहा है। मेकर्स ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का धांसू टीजर ड्रॉप कर दिया है और ये साफ है – इस बार कहानी सिर्फ ‘गद्दी’ की नहीं, पूरे ‘एम्पायर’ की होगी।

2 मिनट 22 सेकंड का भौकाल 

एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म का टीजर खून, पावर और बदले से भरपूर है। शुरुआत कालीन भैया के डायलॉग से – “काबिल औलाद बहुत मुश्किल से मिलती है और कभी-कभी नहीं भी मिलती”। पूजा करते हुए उनका ये बयान सीधे दिल पर लगता है।

फिर एंट्री होती है गुड्डू भैया की। वो अपने टीचर पिता से बोलते हैं – “हिस्ट्री उठाकर देख लो, जितने भी एम्बीशियस गैंगस्टर रहे हैं, सब टॉप पर पहुंचे हैं”। इसके बाद मुन्ना भैया अपने फुल-तांडव अंदाज में लौटते हैं। पुराना मिर्जापुर, पुरानी दुश्मनी, और उससे भी ज्यादा खतरनाक प्लान।

 Kalpana Soren कैसे आई राजनीति में देखिए इस पॉडकास्ट में …

गद्दी नहीं, एम्पायर बनाएगा बबलू पंडित 

सबसे बड़ा ट्विस्ट – बबलू पंडित की वापसी। सीरीज में विक्रांत मैसी वाला किरदार अब ‘पंचायत’ फेम जितेंद्र कुमार निभाएंगे। और इस बार बबलू का मकसद बदला हुआ है। वो गुड्डू के साथ मिलकर कालीन भैया का एम्पायर नहीं चलाएंगे, बल्कि खुद का एम्पायर खड़ा करेंगे। मिर्जापुर में अपना मास्टरप्लान कैसे खेलेंगे, ये राज 4 सितंबर को खुलेगा।रवि किशन भी एकदम नए और खतरनाक अवतार में हैं। उनका किरदार जले पर नमक छिड़कने वाला टाइप लग रहा है।

कास्ट और डायरेक्शन 

फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने पहले सीजन का क्राइम ड्रामा संभाला था। स्टारकास्ट में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, जितेंद्र कुमार, रवि किशन के साथ श्वेता त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा और पूरी मिर्जापुर गैंग है।

इसे पढे: इस एक्ट्रेस ने कैसे 3 करोड़ का घर से एक दिन में कमाई लाखों…   

2018 में सीजन-1 से शुरू हुई टाइमलाइन को ये फिल्म बड़े पर्दे के लिए एक नई, अनसुनी कहानी के साथ आगे ले जाएगी।

रिलीज डेट: 4 सितंबर 2026 – मिर्जापुर की धरती फिर खून से सनेगी।

 

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर