Tuesday, November 3, 2026

गुरुग्राम हादसे के पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख का मुआवजा, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सौंपे चेक

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक सहायता दी गई है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुग्राम पहुंचकर मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये के चेक सौंपे। साथ ही प्रभावित परिवारों को नगद सहायता और नौकरी का ऑफर लेटर भी दिया गया।

हादसे में 7 श्रमिकों की हुई थी मौत

गुरुग्राम में हुए इस हादसे में झारखंड के जमशेदपुर और ईचागढ़ के 6 श्रमिकों तथा राजस्थान के भरतपुर के एक श्रमिक की मौत हो गई थी। घटना के बाद प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए प्रशासन और कंपनी की ओर से सहायता की व्यवस्था की गई।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 6.02.20 PM 2

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुग्राम में सभी मृतकों के परिवारजनों को 20-20 लाख रुपये के चेक दिए। इसके साथ ही प्रत्येक परिवार को 20-20 हजार रुपये की नगद सहायता भी उपलब्ध कराई गई। जिस कंपनी में ये श्रमिक कार्यरत थे, उस कंपनी के अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों के आश्रितों को रोजगार देने के लिए ऑफर लेटर भी सौंपा।

पार्थिव शरीर एंबुलेंस से भेजे गए गांव

हादसे में मृत सभी श्रमिकों के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस के जरिए उनके पैतृक गांव भेजा गया। झारखंड के ईचागढ़ और जमशेदपुर में परिजनों तक पार्थिव शरीर पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 6.02.21 PM

हरियाणा सरकार देगी 19-19 लाख की सहायता

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार भी विभिन्न प्रक्रियाओं के तहत प्रत्येक परिवार को 19-19 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करेगी। इसके लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

जिला प्रशासन को दिए गए निर्देश

संजय सेठ ने जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां के उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि वे गुरुग्राम जिला प्रशासन के संपर्क में रहें और आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने में मदद करें, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सहायता मिल सके।

यह भी पढ़ें: पटना पहुंचे बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन, 14 मार्च को होगा शपथ ग्रहण

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह सब नायब सिंह सैनी के निर्देश और संवेदनशीलता के कारण संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूरे मामले में तत्परता दिखाई और प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। मुआवजा राशि के चेक वितरण के दौरान जिला प्रशासन के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर जिलाधिकारी अजय कुमार, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, अनुमंडल अधिकारी दर्शन यादव और सहायक श्रमायुक्त अनिल शर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर