Wednesday, November 4, 2026

चाकुलिया में जंगली हाथी के हमले से अधेड़ व्यक्ति घायल, अस्पताल में इलाज जारी

चाकुलिया: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड स्थित जमुआ पंचायत के इंदबनी में जंगली हाथी ने 65 वर्षीय काबूल मुंडा पर हमला कर दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. फिलहाल घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. वहीं हाथी के हमले से पूरे गांव में डर का माहौल है.

हाथी ने सूंड़ से उठाकर पटका

जानकारी के अनुसार, घायल काबूल मुंडा पड़ोसी गांव बेनासोली का निवासी है और वह गुरुवार की शाम किसी काम से इंदबनी जा रहा था. इसी दौरान उसने देखा कि रास्ते के किनारे 3 हाथियां खड़े है जिनमें से 1 हाथी ने उसपर हमला कर दिया. हाथी ने उसे अपनी सूंड़ से उठाकर फेंक दिया, जिससे उसका हाथ टूट गया और सिर में पेड़ का ठूंठ घुस गया. जिसके बाद वह बेहोशी की हालत में घायल अवस्था में झाड़ियों में ही पड़ा रहा.

वन विभाग करेगी मदद

शुक्रवार की सुबह लोग अपने-अपने घरों से निकले जिस दौरान उनकी नजर झाड़ियों पर पड़े काबूल पर पड़ी. जिसके बाद ही स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी. गांव में इसे लेकर डर का माहौल बन गया लोग मौके पर जमा हो गए. वहीं मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने वाहन का इंतजाम कराया और घायल को लादकर चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में वनपाल कल्याण महतो ने कहा कि घायल के इलाज के लिए वन विभाग हर संभव प्रयास और मदद करेगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर