Friday, October 30, 2026

झारखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर लोजपा(रा) की संगठनात्मक रणनीति एवं तैयारियों पर बैठक

रांची : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रादेशिक स्तरीय बैठक में नगर निकाय चुनावों को लेकर संगठनात्मक रणनीति एवं तैयारियों पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों में पार्टी की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना एवं संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना रहा। बैठक में सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा, जिला एवं प्रखण्ड स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने तथा प्रदेश से जुड़े जनहित के प्रमुख मुद्दों को प्रमुखता से उठाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान ने कहा कि आने वाले दिनों में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और जनसरोकारों के माध्यम से प्रदेश में एक सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव पार्टी के लिए जनआधार विस्तार का महत्वपूर्ण अवसर हैं और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा से जुटना होगा।

बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन एवं प्रदर्शन के माध्यम से जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाया जाएगा। इस दौरान बैठक में उमेश तिवारी,कपिल पासवान,बिलाल ख़ान,शैलेंद्र द्विवेदी,ममता रंजन,अभिषेक राय,मनोज राय,प्रदीप पासवान,आदित्य विजय प्रधान,गिरिधारी झा,श्रीकांत पासवान, अनिल पासवान,हेमंत श्रीवास्तव,संजय पासवान,दिनेश सोनी,दिलीप पासवान,राजेंद्र पासवान, दिलीप कुमार, अशोक सिंह,सच्चिदानंद गांधी,मनीषा देवी,राकेश सिंह,शिव जी,रतन पासवान,गणेश उपाध्याय,हाफिजुल हसन,पारसनाथ राय, अवधेश तिवारी,बंटी उपाध्याय,संजीत द्विवेदी, ज्योति होरो,दीपिका होरो,राजेश रंजन वर्मा,आनंद पांडे,सुरेंद्र राय, विजय कुमार समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर