Wednesday, October 28, 2026

मेदिनीनगर नगर निगम: दशहरा से पहले पीएम आवास योजना के 130 लाभुकों को मिलेगी किस्त

मेदिनीनगर: मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से किस्त की राशि का इंतजार कर रहे लोगों को जल्द पैसा मिल सकता है। उम्मीद है कि दशहरा से पहले करीब 130 लाभुकों के खाते में किस्त की राशि भेज दी जाएगी। वहीं, बाकी लाभुकों को दिवाली के आसपास पैसा मिलने की संभावना है।

इसे भी पढ़े: JSSC-CGL Exam Scam: पेपर लीक केस में CID का खुलासा, नौकरी के नाम पर हुआ लाखों का लेन-देन

6 हजार 655 लाभुक इस योजना का ले रहे फायदा 

दरअसल, मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुल 6 हजार 909 आवास दिए गए थे। इनमें से 254 लाभुकों ने अपना आवास सरेंडर कर दिया। इसके बाद अब 6 हजार 655 लाभुक इस योजना का फायदा ले रहे हैं।

इनमें से 4 हजार 120 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 2 हजार 535 आवास अभी बन रहे हैं। इन अधूरे आवासों के लाभुकों को निर्माण कार्य की प्रगति के आधार पर अलग-अलग चरणों में किस्त की राशि दी जानी है।

दशहरा से पहले राशि मिलने की उम्मीद

नगर निगम प्रशासन की ओर से रुकी हुई किस्तों का भुगतान शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। पहले चरण में करीब 130 लाभुकों को दशहरा से पहले राशि मिलने की उम्मीद है। इसके बाद बाकी लाभुकों को भी दिवाली के आसपास भुगतान किया जा सकता है।

किस्त का पैसा मिलने से उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जिनके मकान पैसों की कमी के कारण अधूरे पड़े हैं। इससे आवास निर्माण में तेजी आएगी और अधूरे मकानों को जल्द पूरा करने में मदद मिलेगी। अब लाभुकों को निगम प्रशासन की ओर से किस्त की राशि मिलने का इंतजार है।

रिपोर्ट: रेवती रमन

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर