Tuesday, September 22, 2026

10 फरवरी को रांची के 619 बूथों पर Mass Drug Administration कार्यक्रम, 4.91 लाख लोगों का लक्ष्य

रांची : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी जिलेवासियों से विशेष कर (राहे, सोनाहातु, तमाड़ और कांके प्रखंड ) अपील करते हुए कहा की राष्ट्रीय लिम्फेटिक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत हमारे जिले को फाइलेरिया (हाथीपाँव) से पूर्णतः मुक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर हमारे सामने है। यह बीमारी रोकथाम योग्य है और इसे जड़ से समाप्त किया जा सकता है, बशर्ते हम सभी मिलकर इस अभियान में पूर्ण सहयोग दें।

10 फरवरी 2026 को जिले के 619 बूथों पर Mass Drug Administration (MDA) कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इससे प्रभावित प्रखंड में राहे, तमाड़, सोनाहातु, कांके (कांके, सोनाहातु एवं तमाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र क्षेत्र) शामिल है जबकि लक्षित आबादी: लगभग 4,91,014* व्यक्ति (गर्भवती महिलाएँ, 2 वर्ष से कम आयु के बच्चे एवं अत्यंत गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर) है. कार्यक्रम के तहत दी जाने वाली दवाएँ DEC + Albendazole पूरी तरह निःशुल्क एवं सुरक्षित है.

उपायुक्त ने कहा कि 10 फरवरी को बूथ पर दवा न ले पाने वाले व्यक्तियों को 25 फरवरी 2026 तक घर-घर जाकर दवा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि 10 फरवरी को अपने नजदीकी बूथ पर जाकर फाइलेरिया रोधी दवा अवश्य लें. अपने परिवार, पड़ोसियों, रिश्तेदारों और मित्रों को भी इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करें. 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को यह दवा नहीं दी जाती है. 1 से 02 वर्ष के बच्चों को अल्बेंडाज़ोल की आधी गोली खिलाई जानी है.

उपायुक्त ने सभी धर्मों, जातियों और समुदायों के लोगों से सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह हमारा सामूहिक अभियान है. JSLPS (जीविका) से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूह (SHGs) इस अभियान की रीढ़ हैं. आप सभी दीदियों से अनुरोध है कि ग्राम स्तर पर जागरूकता फैलाएँ और दवा सेवन सुनिश्चित करें. उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला समूहों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा.

फाइलेरिया से मुक्ति संभव है, लेकिन इसके लिए शत-प्रतिशत कवरे अनिवार्य है. यदि एक भी व्यक्ति दवा से वंचित रह गया, तो यह बीमारी समुदाय में फैल सकती है. आइए, हम सब मिलकर 2026 को राँची जिले के लिए फाइलेरिया-मुक्त वर्ष बनाएँ. आने वाली पीढ़ियों को इस विकलांगता से मुक्त रखने की जिम्मेदारी आज हमारी है। सभी आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कर्मी, जीविका दीदियाँ, शिक्षक, मुखिया, ग्राम प्रधान, सामुदायिक नेता, कर्मचारीगण एवं आम नागरिकों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर