Tuesday, September 22, 2026

SSC CGL 2026 Tier 1: जारी हुई Exam City Details, जानें पूरी जानकारी

एजुकेशन डेस्क : स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने SSC CGL 2026 के Tier-I Exam को लेकर जरूरी अपडेट जारी किया है। आयोग ने उम्मीदवारों के लिए Exam City Details जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने SSC CGL 2026 के लिए आवेदन किया है, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े: जमुई केस में तेज प्रताप यादव का बयान, मामले पर सीएम दें जवाब, नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़ताल

SSC CGL 2026 की Tier-I परीक्षा 30 सितंबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। आयोग ने 21 सितंबर 2026 को परीक्षा शहर की जानकारी उपलब्ध कराई है। Tier-I परीक्षा के बाद Tier-II परीक्षा दिसंबर 2026 में होने की संभावना है। SSC CGL 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हुई थी और 25 जून 2026 तक चली थी। वहीं, आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 तक खुली थी।

परीक्षा शहर की जानकारी चेक करने के लिए सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए संबंधित नोटिस या SSC CGL परीक्षा लिंक को खोलें। यहां मांगी गई जानकारी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, यूजर ID और पासवर्ड आदि दर्ज करें। जानकारी सबमिट करने के बाद आपके सामने परीक्षा से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी। उम्मीदवार अपनी Exam City Details को चेक करने के बाद इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर सकते हैं।

SSC CGL 2026 के जरिए कुल 12,256 पदों पर भर्ती की जानी है। ज्यादातर पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। हालांकि, अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग हो सकती है। उम्मीदवार पूरी जानकारी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

SSC CGL 2026 के आवेदन के लिए Gen, OBC और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों से 100 रुपये फीस ली गई थी। वहीं, महिला उम्मीदवारों और PwBD यानी Persons with Benchmark Disabilities उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई थी।

SSC CGL 2026 में उम्मीदवारों का चयन Tier-I और Tier-II परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को Tier-I परीक्षा देनी होगी। Tier-I में निर्धारित मानदंडों के अनुसार योग्य उम्मीदवारों को Tier-II परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर