Tuesday, September 15, 2026

‘घूसखोर पंडत’ के निर्देशक व टीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, मनोज बाजपेयी की आई प्रतिक्रिया

मनोरंजन डेस्क : उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रचारित की जा रही फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। फिल्म के निर्देशक व टीम के खिलाफ थाना हजरतगंज में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई समाज में वैमनस्य फैलाने, धार्मिक व जातिगत भावनाओं को आहत करने और शांति व्यवस्था को भंग करने के आरोपों में की गई है।

शीर्षक और प्रचार सामग्री आपत्तिजनक

थाना हजरतगंज के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश हैं कि सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने और धार्मिक/जातिगत भावनाओं को आहत करने के प्रयासों पर कार्रवाई होनी चाहिए. इसी निर्देश के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है प्रारंभिक जांच में फिल्म का शीर्षक और प्रचार सामग्री आपत्तिजनक पाई गई।

नेटफ्लिक्स पर प्रचारित इस फिल्म और सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे इसके कंटेंट का संज्ञान लिया गया। फआईआर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि फिल्म का नाम एक विशेष समुदाय और जाति (ब्राह्मण समाज) को लक्षित कर अपमानित करने की मंशा से रखा गया प्रतीत होता है। कई सामाजिक संगठनों ने कड़ा विरोध जताया। कुछ स्थानों पर विरोध प्रदर्शन भी हुए, जिससे सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था के प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई थी।

BNS के सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की सामग्री समाज में तनाव पैदा कर सकती है और सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचने की संभावना रहती है। इसी संवेदनशील स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कदम उठाते हुए फिल्म के निर्देशक और उनकी टीम के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया।

इसमें धारा 196 के तहत जाति और धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच नफरत फैलाना, धारा 299 के तहत किसी वर्ग की धार्मिक और जातिगत भावनाओं को जानबूझकर आहत करना और धारा 352 एवं 353 के तहत सार्वजनिक शांति को भंग करने के इरादे से अपमानजनक कृत्य करना शामिल है। साथ ही आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने का आरोप लगाया गया है।

एक्टर मनोज बाजपेयी का पोस्ट 

देशभर में फिल्म के नाम को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी के चलते हाल ही में फिल्म मेकर नीरज पांडे ने एक बयान भी जारी किया था और फिल्म से जुड़े सारे मटीरियल को सोशल मीडिया से हटाने का फैसला लिया था। लेकिन अब एक्टर मनोज बाजपेयी ने इस पर रिएक्शन दे दिया है।

नीरज पांडे का पोस्ट एक्स पर शेयर करते हुए एक्टर मनोज बाजपेयी ने लिखा, मैं लोगों की भावनाओं और सरोकारों का सम्मान करता हूं, और इन्हें बहुत गंभीरता से लेता हूं। जब आप जिस चीज़ का हिस्सा हैं, वह कुछ लोगों को ठेस पहुंचाती है, तो यह आपको रुककर सोचने और सुनने पर मजबूर कर देता है. एक अभिनेता के रूप में, मैं किसी फिल्म में किरदार और कहानी के जरिए आता हूं। मेरे लिए यह एक कमियों से भरे व्यक्ति और उसके आत्म-साक्षात्कार की यात्रा को दर्शकों के सामने पेशन करने के बारे में था। इसका उद्देश्य किसी भी समुदाय के बारे में कोई बयान देना नहीं था।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर