Thursday, October 29, 2026

ममता बनर्जी की करीबी व टीएमसी की पश्चिम बंगाल अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्या ने दिया इस्तीफ़ा

कोलकाता : ममता बनर्जी का समर्थक रहीं टीएमसी नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के पदों से इस्तीफा दे दिया है. वो टीएमसी की पश्चिम बंगाल राज्य की अध्यक्ष थीं. उन्होंने शनिवार को टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को पत्र लिखकर इस्तीफ़ा दिया. उन्होंने इस्तीफ़े में लिखा, “मैं तीन जून को कालीघाट में आयोजित बैठक में मुझे सौंपे गए, तृणमूल कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा देती हूं. इसके साथ ही, मैं वर्तमान में अपने पास मौजूद सभी अन्य पदों से भी तत्काल प्रभाव से इस्तीफ़ा देती हूं.”

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने UAPA के तहत ‘पाकिस्तान में मौजूद’ 23 लोगों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया

बागी विधायक संदीपन साहा ने कहा

चंद्रिमा भट्टाचार्य के पार्टी के पदों से इस्तीफ़ा देने पर, पार्टी से निकाले गए टीएमसी विधायक संदीपन साहा ने कहा कि ये तो होना ही था. उन्होंने कोलकाता में एएनआई से बात करते हुए कहा, “मैं उनके इस कदम का स्वागत करता हूं. यह तो होना ही था. 22 जून को हमारी एक बैठक हुई थी, जिसमें हमने नेशनल वर्किंग कमेटी के चेयरपर्सन और कमेटी के दूसरे सदस्यों के नामों का ऐलान किया था.”

“वो सभी उसमें शामिल हैं. लेकिन दूसरी तरफ, जिन लोगों को किसी पद पर नियुक्त किया जा रहा है, वो लगातार इस्तीफ़ा दे रहे हैं क्योंकि कालीघाट तृणमूल में काम करने का माहौल ही नहीं है.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर