Wednesday, November 4, 2026

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, आपस में टकराए दो विमान, सभी यात्री सुरक्षित

दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर गुरुवार को एक मामूली विमान हादसा हुआ, जब ग्राउंड मूवमेंट के दौरान दो विमानों के पंख आपस में टकरा गए। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक, स्पाइसजेट के एक विमान का विंगटिप खड़े अकासा एयर के विमान से हल्के से टकरा गया। यह टक्कर काफी मामूली थी, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से इसे गंभीरता से लिया गया है।

अकासा की फ्लाइट को लौटाया गया

अकासा एयर की फ्लाइट QP 1406, जो दिल्ली से हैदराबाद के लिए रवाना होने वाली थी, इस घटना के बाद एहतियातन वापस बे पर लौटा दी गई। विमान उस समय स्थिर खड़ा था, जब यह टक्कर हुई। घटना के बाद दोनों विमानों में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

एयरलाइन की ग्राउंड टीम ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए और दोनों विमानों को सेवा से हटा दिया गया। अब इनकी विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है ताकि नुकसान और कारणों का सही आकलन किया जा सके।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: संभल में ईदगाह और इमामबाड़े पर बुलडोजर कार्रवाई, अवैध कब्जे का आरोप

DGCA ने शुरू की जांच

इस मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने भी संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर इसे ग्राउंड मूवमेंट के दौरान समन्वय की कमी से जुड़ा मामला माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना का हवाई अड्डे के संचालन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। बाकी उड़ानें सामान्य रूप से संचालित होती रहीं और यात्रियों को कोई बड़ी असुविधा नहीं हुई। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब विमानन क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर