Wednesday, November 4, 2026

आय से अधिक संपत्ति केस में बड़ी कार्रवाई, ACB ने रियल एस्टेट कारोबारी सुरेंद्र सिंह को किया गिरफ्तार

रांची : आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच तेज करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दिल्ली के रियल एस्टेट कारोबारी सरदार सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ACB ने उन्हें रांची से हिरासत में लिया। यह गिरफ्तारी विनय चौबे और विनय सिंह के खिलाफ चल रही आय से अधिक संपत्ति की जांच से जुड़ी हुई है। ACB के अनुसार, गुरुवार को सुरेंद्र सिंह को पूछताछ के लिए मुख्यालय बुलाया गया था, लेकिन वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। इसी के बाद ACB ने उन्हें हिरासत में लेकर औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

फ्लैट सौदे से जुड़ा है मामला

जांच में यह बात सामने आई है कि विनय चौबे के साले की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी के नाम पर खरीदे गए एक फ्लैट में सुरेंद्र सिंह की भूमिका थी। वर्ष 2017 में सुरेंद्र सिंह ने पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर प्रियंका त्रिवेदी को लगभग 43 लाख रुपये में यह फ्लैट बेचा था। ACB को आशंका है कि इस फ्लैट की खरीद-फरोख्त में विनय चौबे के अवैध धन का इस्तेमाल किया गया था। इसी लेनदेन की जांच के तहत ACB यह पता लगाने में जुटी है कि फ्लैट खरीदने के लिए इस्तेमाल किया गया पैसा कहां से आया और किन-किन लोगों की इसमें भूमिका रही।

जनवरी में हो चुकी है पूछताछ

इस मामले में जनवरी 2026 की शुरुआत में ACB ने सुरेंद्र सिंह को रांची बुलाकर उनसे लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की थी और धन के स्रोत के बारे में जानकारी जुटाई थी। इसके अलावा ACB रांची के कारोबारी श्रवण जालान और ज्योतिष एन.के. बेरा से भी पूछताछ कर चुकी है। ACB का कहना है कि आय से अधिक संपत्ति के इस मामले में जांच अभी जारी है और जरूरत पड़ने पर अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है। एजेंसी का दावा है कि जांच के आधार पर आगे और खुलासे हो सकते हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर