Wednesday, November 4, 2026

कनाडा की सबसे बड़ी सोना चोरी केस में बड़ी कार्रवाई, दुबई से लौटे आरोपी की गिरफ्तारी

कनाडा : कनाडा के पील क्षेत्र में पुलिस ने देश के इतिहास की सबसे बड़ी सोना चोरी मामले में एक अहम आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्रोजेक्ट 24K के तहत की गई है, जो करीब 20 मिलियन डॉलर (लगभग 180 करोड़ रुपये) की सोने की ईंटों की चोरी से जुड़ी है। पुलिस के अनुसार, 43 वर्षीय अरसलान चौधरी को टोरंटो पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। वह दुबई, संयुक्त अरब अमीरात से कनाडा लौटा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी का फिलहाल कोई स्थायी पता दर्ज नहीं है।

यह मामला 17 अप्रैल 2023 का है, जब स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से एक विमान टोरंटो पियर्सन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा था। विमान में करीब 400 किलोग्राम .9999 शुद्ध सोना था, जो लगभग 6,600 ईंटों के बराबर था। इसकी कीमत 20 मिलियन डॉलर से ज्यादा आंकी गई थी। इसके साथ करीब 2.5 मिलियन डॉलर की विदेशी मुद्रा भी थी।

माल को विमान से उतारकर हवाई अड्डे की संपत्ति के भीतर एक अलग स्थान पर ले जाया गया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद यह खेप रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया। जांच के दौरान पुलिस ने चोरी से जुड़े 10 लोगों की पहचान की, जिन पर आरोप लगाए गए या उनके खिलाफ वारंट जारी किए गए। इन आरोपियों में ब्रैम्पटन निवासी 33 वर्षीय सिमरन प्रीत पनेसर भी शामिल है। पनेसर एयर कनाडा का पूर्व कर्मचारी है और उस पर आरोप है कि उसने एयरलाइन के सिस्टम में हेरफेर कर सोने की खेप की पहचान की और उसे गलत दिशा में भेजने में मदद की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अब भी जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर