Saturday, October 31, 2026

हजारीबाग पुलिस ने 40 लाख के मादक पदार्थ किया जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग: हजारीबाग जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई में करीब 40 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। पुलिस ने कुल आठ नशा तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पहली कार्रवाई कोर्रा थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस ने यहां छापेमारी कर करीब 166 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। जब्त ब्राउन शुगर की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने साढ़े तीन लाख रुपये नगद, दो मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इस मामले में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सावन कुमार, संतोष कुमार, प्रशांत कुमार, अनिल कुमार, संतोष कुमार साव, योगेश प्रसाद और धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी हजारीबाग और चतरा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

कुल आठ आरोपी जेल भेजे गए

दूसरी बड़ी कार्रवाई टाटीझरिया थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस ने बोधा जंगल इलाके से अवैध रूप से ले जाई जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप को जब्त किया। इस दौरान करीब 60 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में रामचंद्र साव नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने शराब के साथ एक पिकअप बोलेरो वाहन भी जब्त किया है। दोनों मामलों को मिलाकर पुलिस ने करीब 40 लाख रुपये मूल्य के अवैध मादक पदार्थ और शराब जब्त किए हैं। कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री, लोक भवन में ली शपथ 

एसपी का बयान

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। एसपी ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और नशा तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। हजारीबाग पुलिस की इस कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी तेज किए

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर