Saturday, October 31, 2026

सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री, लोक भवन में ली शपथ

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला। जब राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने अपने पति और पूर्व डिप्टी सीएम अजीत पवार की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है, जिनका दो दिन पहले एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। यह लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सुनेत्रा पवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।

एनसीपी विधायक दल की नेता चुनी गईं सुनेत्रा पवार

शपथ ग्रहण से पहले शनिवार दोपहर दक्षिण मुंबई स्थित विधान भवन परिसर में एनसीपी विधायक दल की अहम बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक के दौरान वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल ने सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन छगन भुजबल ने किया। इसके बाद उनके नाम पर मुहर लगाई गई। गौरतलब है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का दो दिन पहले एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। उनके असामयिक निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। पार्टी और गठबंधन नेताओं ने सुनेत्रा पवार को यह जिम्मेदारी सौंपने का फैसला लिया।

राजनीति में नया अध्याय

सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनने के साथ ही महाराष्ट्र को पहली महिला डिप्टी सीएम मिल गई है। इसे राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में एनसीपी और महायुति सरकार को मजबूती मिलेगी। शपथ लेने के बाद सुनेत्रा पवार से सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर बड़ी जिम्मेदारियों की उम्मीद की जा रही है। आने वाले दिनों में उनके विभागों के आवंटन और राजनीतिक भूमिका को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर