Wednesday, October 28, 2026

Bigg Boss 20 में माही विज का विवादित कमेंट, आम्रपाली दुबे को कहा ‘आलू की बोरी’

मनोरंजन डेस्क: ‘Bigg Boss 20’ में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच लगातार बहस और विवाद देखने को मिल रहे हैं। कभी किसी के बीच झगड़ा होता है, तो कभी किसी की टिप्पणी चर्चा में आ जाती है। अब शो में माही विज और आम्रपाली दुबे को लेकर नया विवाद सामने आया है। बेडरूम एरिया में बातचीत के दौरान माही ने आम्रपाली के गेम पर सवाल उठाए और उन्हें ‘आलू की बोरी’ कह दिया। उनका यह कमेंट अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसे भी पढ़े: Prabhas के बर्थडे पर फैंस को मिला गिफ्ट, ‘Kalki 2’ से भैरवा का नया लुक जारी

Bigg Boss 20: बेडरूम में आम्रपाली के गेम पर उठाए सवाल

शो के पिछले एपिसोड में माही विज बेडरूम एरिया में एक अन्य कंटेस्टेंट के साथ बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान बात आम्रपाली दुबे के गेम पर पहुंच गई। माही ने उनके खेलने के तरीके पर नाराजगी जताई और कहा कि घर में आम्रपाली का कोई गेम नहीं है। इसी बातचीत में उन्होंने आम्रपाली की तुलना ‘आलू की बोरी’ से कर दी।

माही की इस टिप्पणी को सिर्फ गेम की आलोचना नहीं, बल्कि आम्रपाली के शरीर पर तंज के तौर पर भी देखा जा रहा है। किसी कंटेस्टेंट के खेल पर सवाल उठाना अलग बात है, लेकिन शरीर को लेकर टिप्पणी करना विवाद की वजह बन सकता है।

पहले भी आम्रपाली को लेकर हुई टिप्पणियां

‘Bigg Boss 20’ में कंटेस्टेंट्स के बीच बयानबाजी पहले भी चर्चा में रही है। आम्रपाली को लेकर ‘मोटी’ और ‘गोलगप्पा’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल की बातें भी सामने आई हैं। ऐसे में माही के इस कमेंट ने एक बार फिर शो में होने वाली टिप्पणियों और कंटेस्टेंट्स के व्यवहार को लेकर बहस छेड़ दी है।

क्या वीकेंड का वार में माही से सवाल करेंगे रोहित शेट्टी?

माही विज की इस टिप्पणी के बाद अब दर्शकों की नजरें आने वाले ‘वीकेंड का वार’ पर टिकी हैं। दर्शक जानना चाहते हैं कि शो के होस्ट रोहित शेट्टी इस मुद्दे को उठाएंगे या नहीं और क्या माही को अपने बयान पर सफाई देनी पड़ेगी। फिलहाल, इस मामले पर आगे क्या होता है, यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। क्या यह विवाद यहीं खत्म हो जाएगा या घर के अंदर इसके बाद भी बहस जारी रहेगी, इस पर दर्शकों की नजर बनी हुई है।

बता दें, कि इस बार शो का ‘वीकेंड का वार’ सलमान खान के जगह फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर