न्यूज डेस्क : स्पेन में भीषण रेल हादसा हुआ है, जहां दो हाई-स्पीड ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को यह दुर्घटना राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुई। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
इसे भी पढ़ें : ज्ञानेश कुमार को ‘पदमुक्त कर फांसी पर लटका देना चाहिए’, RJD MLA भाई वीरेंद्र का विवादित बयान
रेल संचालक कंपनी एडिफ के अनुसार, एक ट्रेन दूसरी ट्रेन से पीछे से टकरा गई। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र ने 39 लोगों की मौत की जानकारी दी है। गौरतलब है कि इसी रेल लाइन पर जनवरी में भी बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें 46 लोगों की जान चली गई थी।

