Wednesday, October 28, 2026

हजारीबाग की ओपन जेल में दो पूर्व नक्सली कमांडरों ने रचाई शादी, पुलिस बनी बाराती-घराती

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग की ओपन जेल से एक अनोखी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। यहां दो पूर्व नक्सली कमांडरों ने शादी कर अपने नए जीवन की शुरुआत की। इस शादी में पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हुए। खास बात यह रही कि अधिकारियों ने ही बाराती और घराती की भूमिका निभाई। बता दें, कि यह शादी फरवरी-मार्च के महीने में हुई थी, लेकिन अब इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

इसे भी पढ़े: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन पहुंचीं गिरिडीह, विभिन्न स्थलों का करेंगी निरीक्षण

सरेंडर के बाद एक-दूसरे का थामा हाथ

रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के बारूहातू गांव के रहने वाले पूर्व नक्सली कमांडर सुरेश सिंह मुंडा ने तमाड़ के अराहंगा गांव की सोमवारी हेम्ब्रम से शादी की। सरेंडर करने के बाद दोनों हजारीबाग की ओपन जेल में रह रहे थे। दोनों ने शादी करने की इच्छा जताई, जिसके बाद जेल परिसर में ही विवाह की व्यवस्था की गई।

डीजीपी के निर्देश पर हुई शादी की व्यवस्था

इस शादी को संपन्न कराने में पुलिस और जिला प्रशासन ने अहम भूमिका निभाई। डीजीपी तदाशा मिश्रा के निर्देश पर विवाह की तैयारी की गई। हजारीबाग के जिला विवाह पदाधिकारी राजेश एक्का ने शादी का रजिस्ट्रेशन कराया। इस मौके पर पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

पूर्व नक्सलियों को समाज से जोड़ने की पहल

इस पहल का मकसद सरेंडर कर चुके नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें बेहतर जिंदगी शुरू करने का मौका देना है। इस शादी के जरिए दोनों को नई शुरुआत करने का अवसर मिला है।

पुनर्वास की दिशा में सकारात्मक कदम

नक्सलवाद का रास्ता छोड़कर समाज में लौटने वाले लोगों के पुनर्वास और सामाजिक स्वीकार्यता की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उम्मीद है कि दोनों अपने नए जीवन की शुरुआत करेंगे और समाज के साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर