Thursday, July 23, 2026

नए रियलिटी शो ‘द 50’ की लिस्ट जारी, कंटेस्टेंट्स के लिए नहीं होंगे कोई नियम, जानिए विस्तार से

नई दिल्ली : ‘बिग बॉस 19’ के खत्म होते ही दर्शकों के लिए एक और धमाकेदार रियलिटी शो तैयार है। नया शो ‘द 50’ पिछले कुछ हफ्तों से लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस शो में 50 जानी-मानी हस्तियां 26 दिनों तक चलने वाले बेहद कठिन खेल और चुनौतियों का सामना करेंगी। खास बात यह है कि पूरे खेल को कंट्रोल करेगा एक रहस्यमयी किरदार “द लायन”।

“द 50” एक इंटरनेशनल फॉर्मेट पर आधारित रियलिटी शो है, जिसमें टेलीविजन, म्यूजिक इंडस्ट्री, सोशल मीडिया और रियलिटी शोज़ से जुड़े बड़े नाम शामिल हैं। शो में कंटेस्टेंट्स को न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्तर पर भी खुद को साबित करना होगा। हर मोड़ पर नए टास्क होंगे और हारने वालों के लिए खतरा हमेशा बना रहेगा।

इस शो को बाकी रियलिटी शोज़ से अलग बनाता है इसका सबसे बड़ा ट्विस्ट, जहां कोई तय नियम नहीं हैं। खेल के नियम कभी भी बदले जा सकते हैं। ‘द लायन’ के साथ उसकी एक खास “सेना” भी होगी, जिसमें 2 लोमड़ियां, 2 कुत्ते और 2 खरगोश शामिल हैं, जो हर वक्त कंटेस्टेंट्स पर नजर रखेंगे। पूरे सीजन में ‘द लायन’ की पहचान को पूरी तरह सीक्रेट रखा गया है। खबरों के मुताबिक, फराह खान इस शो की होस्ट नहीं हैं, बल्कि वह केवल इसके प्रमोशन का हिस्सा रही हैं।

भव्य महल में होगी शूटिंग

‘बिग बॉस’ के घर से हटकर, ‘द 50’ के कंटेस्टेंट्स मुंबई के मलाड में बने एक शानदार महल में रहेंगे। करीब 10,000 वर्ग फुट में फैले इस महल में 6 बेडरूम और 3 गेमिंग रूम हैं। यहां कोई किचन नहीं है, क्योंकि कंटेस्टेंट्स को हर समय खाना उपलब्ध कराया जाएगा। महल में कुल 110 कैमरे लगाए गए हैं। जो कंटेस्टेंट टास्क हारेंगे, उन्हें असुरक्षित जोन में रखा जाएगा, जहां उनके भविष्य का फैसला होगा।

ये हैं ‘द 50’ के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स

शो में कुल 50 हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। जिसमें करण पटेल, मिस्टर फैजू, दिव्या अग्रवाल, मोनालिसा, विक्रांत सिंह, शाइनी दोशी, दुष्यंत कुकरेजा, रिद्धी डोगरा, शिव ठाकरे, नीलम गिरी, चाहत पांडे, हामिद बार्कजी, डिंपल सिंह, मैक्स्टर्न, सुमायरा शेख, लवकेश कटारिया, सीवेट तोमर, नेहल चुडासमा, कृष्णा श्रॉफ, सपना चौधरी, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, वंशज सिंह, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, अर्चना गौतम, बेबिका ध्रुवे, रजत दलाल, जान्हवी किल्लेकर, युंग सैमी, अदनान शेख, लक्ष्य कौशिक, अर्चित कौशिक, दिग्विजय राठी, नतालिया, खानजादी, फैज बलोच, रचित रोझा, सिद्धार्थ भारद्वाज, डिनो जेम्स, आर्या जाधो, सौरभ घड़गे, मनीषा रानी, आरूष चावला, रिद्धिमा पंडित और श्रुतिका अर्जुन शामिल हैं।

कब और कहां देखें ‘द 50’

‘द 50’ की शुरुआत 1 फरवरी से होगी। यह शो सोमवार से रविवार रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा, जबकि रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिना नियमों वाले इस खतरनाक खेल में आखिर कौन टिक पाता है और कौन बाहर का रास्ता देखता है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर