Sunday, November 1, 2026

कर्नाटक में आज विधायक दल की बैठक, डीके शिवकुमार के नाम पर लग सकती है मुहर

न्यूज डेस्क: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के नेतृत्व परिवर्तन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राज्य में आज शाम 4 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक बेंगलुरु के विधान सौधा में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में नए नेता के चुनाव को लेकर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि वर्तमान डिप्टी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

1 जून को हो सकता है शपथ ग्रहण

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, डीके शिवकुमार 1 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उनके साथ नए मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, नई सरकार में चार डिप्टी मुख्यमंत्री बनाए जाने की भी संभावना है। दरअसल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 28 मई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के अगले दिन शुक्रवार को वह दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान राज्य के नए नेतृत्व और कैबिनेट गठन को लेकर चर्चा हुई।

हाईकमान की मौजूदगी में होगी बैठक

कांग्रेस विधायक दल की बैठक की निगरानी पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला करेंगे। सूत्रों का कहना है कि बैठक में सिद्धारमैया खुद डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रख सकते हैं। वहीं, एक अन्य विकल्प के तहत विधायक दल नए नेता के चयन का अधिकार कांग्रेस हाईकमान को भी दे सकता है। सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 4 या 5 जून को आयोजित किया जा सकता है। इसके साथ ही राज्य मंत्रिमंडल में भी बड़े बदलाव होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मौजूदा कैबिनेट से करीब 10 मंत्रियों को हटाया जा सकता है।

नई कैबिनेट में सिद्धारमैया गुट का प्रभाव

राजनीतिक सूत्रों का दावा है कि डीके शिवकुमार की कैबिनेट में सिद्धारमैया गुट का प्रभाव बना रह सकता है। इसके अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की चर्चा है। इससे साफ है कि कांग्रेस नेतृत्व संतुलन बनाकर नई टीम तैयार करने की कोशिश में है। एक साथ कई डिप्टी मुख्यमंत्री बनाए जाने का यह पहला मामला नहीं होगा। इससे पहले वर्ष 2019 में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने पांच डिप्टी सीएम के साथ सरकार बनाई थी। अब कर्नाटक में भी कांग्रेस इसी तरह का राजनीतिक संतुलन बनाने की तैयारी कर रही है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर