Sunday, June 21, 2026

कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को लातेहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

लातेहार : जिले में एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश पुलिस ने समय रहते विफल कर दी। बारीयातू थाना क्षेत्र के बानालात स्थित स्टोन क्रशर के समीप माइंस एवं क्रशर व्यवसायी को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, लूटी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: 2 अगस्त को आदिवासी एकता महाजुटान रैली, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा- बिना किसी भेदभाव, बाधा या बंधन के आदिवासी हैं आदिवासी

पुलिस के अनुसार, स्टोन क्रशर के पीछे अपराधियों की संदिग्ध गतिविधियों की गुप्त सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महुआडांड़ के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और वहां मौजूद तीन अपराधियों को धर दबोचा। जांच के दौरान यह भी पता चला कि गिरोह के सदस्य व्यवसायियों और ठेकेदारों को धमकाकर रंगदारी वसूलने की कोशिश करते थे। पुलिस अब इनके अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र निवासी भोला उर्फ भोला कुमार गंजू, विनोद कुमार गंजू तथा लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र निवासी फलीन्द्र गंजू के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, चंदवा थाना क्षेत्र से लूटी गई होंडा शाइन मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार अपराधी माइंस और क्रशर व्यवसायी के खिलाफ बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रच रहे थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरोह के सदस्यों का नाम पूर्व में हुई कई आपराधिक घटनाओं में भी सामने आ चुका है। अपराधियों का संबंध हजारीबाग और लातेहार जिले में हुई फायरिंग तथा रंगदारी से जुड़े मामलों से भी रहा है।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर