Sunday, November 1, 2026

चाईबासा ट्रेज़री से 26 लाख की अवैध निकासी मामले में संदेह के घेरे में पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी, खाते में ट्रांसफर हुए लाखों रूपए

रांची : झारखंड के चाईबासा जिले में एसपी कार्यालय के DDO कोड का दुरुपयोग कर ट्रेज़री से 26 लाख रुपये से अधिक की अवैध निकासी मामले में जांच के दायरे में पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी गोराचांद मरांडी भी शामिल होते नजर आ रहे हैं. मामले की जांच कर रही सीआईडी जल्दी ही झारखंड के लिए राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके गोराचंद मरांडी से पूछताछ कर सकती है.

इसे भी पढ़ें : तीसरी भाषा के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को सलाह, ‘छठी क्लास से पढ़ाएं, 9वीं में लागू करना ठीक नहीं’

सीआईडी की अब तक हुई जांच के मुताबिक चाईबासा एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में तैनात सिपाही देव नारायण मुर्मू ने सरकारी आंकड़ों और कंप्यूटर डेटा में हेराफेरी कर कुछ बैंक खातों को मल्टीपल पेयी बनाकर कुल 26 लाख 21हजार रुपए ट्रांसफर किए गए. इस दौरान देव नारायण मुर्मू ने गोराचांद के बैंक खाते में 1.67 लाख रुपए की राशि भी ट्रांसफर की थी.

सीआईडी की जांच में आई तथ्यों के अनुसार साल 2017 से साल 2022 तक जमशेदपुर, रांची, चाईबासा और ओड़िसा के चार अलग अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए थे. इसमें बैंक खाता संख्या- 31285896907, जो एसबीआई पोटका, पूर्वी सिंहभूम (SBIN0006444) से संबंधित है और इसमें सितंबर 2017 से मई 2022 तक पैसे ट्रांसफर किए गये थे.

इसी तरह बैंक खाता संख्या- 37885151142, जो एसबीआई टैगोर हिल, मोराबादी, रांची (SBIN0016002) से संबंधित हैं, इसमें सितंबर 2018 से फरवरी 2023 के बीच राशि ट्रांसफर की गई थी. इसी तरह बैंक खाता संख्या- 33913184180, जो एसबीआई चाईबासा (SBIN0000052) से संबंधित है, इसमें फरवरी 2021 से अक्टूबर 2024 के बीच अवैध ढंग से राशि हस्तांतरित की गई. इसके अलावा बैंक खाता संख्या- 41378095759, जो एसबीआई बहलदा, मयूरभंज, ओडिशा (SBIN0012050), से संबंधित है, उसमें भी आरोपी ने रकम ट्रांसफर किए.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर