Thursday, November 5, 2026

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया का इस्तीफ़ा राज्यपाल ने किया मंज़ूर, दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात

नई दिल्ली : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है और उनसे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम जारी रखने को कहा है. राज्यपाल गहलोत बुधवार रात फैमिली इमरजेंसी के कारण इंदौर चले गए थे. इसके बाद सिद्धारमैया गुरुवार दोपहर राजभवन पहुंचे और अपना इस्तीफ़ा राज्यपाल के विशेष सचिव को सौंप दिया. कर्नाटक के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी मुख्यमंत्री का इस्तीफ़ा राज्यपाल की अनुपस्थिति में उनके विशेष सचिव को सौंपा गया.

इसे भी पढ़ें : IPL में लागू हुआ नया नियम, खिलाड़ियों के स्मार्ट गैजेट्स और टेक्नोलॉजी उपयोग पर BCCI ने लगाई रोक

सिद्धारमैया का इस्तीफ़ा स्वीकार होने के बाद अब कांग्रेस पार्टी शनिवार या रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाने की घोषणा कर सकती है. सिद्धारमैया और उनके संभावित उत्तराधिकारी डीके शिवकुमार नई मंत्रिपरिषद के गठन पर पार्टी नेतृत्व से चर्चा करने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं.

सिद्धारमेया और राहुल गांधी की मुलाकात

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने शुक्रवार सुबह अपने बेटे यतींद्र सिद्धारमैया के साथ 10, जनपथ स्थित आवास पर राहुल गांधी से मुलाक़ात की. इस मुलाक़ात को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि सिद्धारमैया राज्यसभा की सीट की पेशकश पहले ही ठुकरा चुके हैं.

सिद्धारमैया कांग्रेस नेतृत्व के साथ अपनी आगे की राजनीतिक भूमिका पर चर्चा करेंगे. सिद्धारमैया यह भी कह चुके हैं कि वह कर्नाटक में ही रहना चाहते हैं और पार्टी आलाकमान की ओर से सुझाई गई किसी केंद्रीय जिम्मेदारी में उनकी ख़ास दिलचस्पी नहीं है.

पिछली मुलाकात में राहुल ने कहा

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों राहुल गांधी से जब सिद्धारमैया ने मुलाक़ात की तो उस दौरान कहा था कि नई मंत्रिपरिषद में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) दलितों और अल्पसंख्यकों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए.” इसके बाद सिद्धारमैया ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि वह सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाक़ात कर उनका धन्यवाद करने के लिए दिल्ली जा रहे हैं. इस दौरान वह वह अपने समर्थक नेताओं की एक सूची भी साथ लेकर गए हैं, जिन्हें नई मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने की सिफारिश की जाएगी.”

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर