Saturday, September 12, 2026

छात्र आंदोलन से आम जनता को भटकाने का प्रयास मात्र है झामुमो का एमएमडीआर विधेयक का विरोध : भाजपा

रांची: झारखंड के भाजपा नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में छात्रों का यहां लगातार जेपीएससी, जेएससीसी और सीजीएल में नौकरी बेचे जाने का विरोध किया जा रहा है. छात्र लगातार 20 दिनों से आमरण अनशन पर हैं। झामुमो, कांग्रेस और राजद के द्वारा राज्य की जनता को गुमराह और दिग्भ्रमित करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा पारित किया गया एमएमडीआर संशोधन बिल का विरोध करने का योजना बना रही है।

इसे भी पढ़ें : एमएमडीआर संशोधन के विरोध को लेकर झामुमो-कांग्रेस का रवैया केवल राजनीतिक नाटक : बाबूलाल मरांडी

उन्होंने कहा विधेयक को लेकर झामुमो सहित विपक्ष की सारी आशंकाएं एवं आरोप, बेबुनियाद और निराधार है अतः राज्य की जनता को बरगलाना सरकार छोड़े और छात्रों की मांग को पूरा करे, इसी में राज्य सरकार की भलाई होगी। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन के बीच जेपीएससी अध्यक्ष पद को लेकर भी गंभीर सवाल उठे हैं। एल. ख्यांग्ते द्वारा जेपीएससी अध्यक्ष बनने के लिए कथित तौर पर ₹70 करोड़ दिए जाने की बात भी मीडिया रिपोर्टों से सामने आई है। सरकार को इस गंभीर आरोप पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर