Wednesday, October 28, 2026

JSSC सहायक कारापाल भर्ती परीक्षा: 56 हजार अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट 28 अक्टूबर से, देखें पूरा शेड्यूल

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से आयोजित झारखंड सहायक कारापाल प्रतियोगिता परीक्षा का फिज़िकल टेस्ट के लिए तारीख जारी कर दिया गया है. आयोग द्वारा शारीरिक दक्षता जांच (Physical Efficiency Test) का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कुल 56,304 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है, जिनकी शारीरिक क्षमता और फिटनेस की जांच 28 अक्टूबर से शुरू होगी. यह जांच अभियान 13 नवंबर तक राज्य के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के एसीपी विवेक भगत पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार की गिरफ़्तारी पर रोक

भर्ती परीक्षा में चयन के लिए तीन जिलों में बने पर्षद

शारीरिक परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर डीजीपी के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय की ओर से आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. अभ्यर्थियों की सुविधा और व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए पूरे राज्य में तीन चयन पर्षद (Selection Boards) बनाए गए हैं. पहला चयन पर्षद राजधानी रांची में गठित किया गया है, जहां 28 अक्टूबर से 13 नवंबर तक जांच होगी. दूसरा चयन पर्षद हजारीबाग में बनाया गया है, जहां 28 अक्टूबर से 7 नवंबर तक शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी. वहीं, तीसरा चयन पर्षद दुमका में कार्यरत रहेगा, जहां 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक अभ्यर्थियों की दक्षता परखी जाएगी.

ये भी पढ़ें: UPESSC Teacher Vacancy 2026: आज आवेदन की आखिरी तारीख, जानें योग्यता और फीस

केंद्रों में रोजाना 100 अभ्यर्थियों का होगा टेस्ट

इस पूरे परीक्षा प्रक्रिया को समय पर खत्म करने, पारदर्शी, निष्पक्ष और नियंत्रित रखने के लिए तीनों चयनित पर्षदों विशेष निर्देश दिए गए हैं. जारी निर्देशों के अनुसार रोजाना सभी चयन कैंपों में 100-100 अभ्यर्थियों के कुल 20 बैच बनाकर शारीरिक जांच पूरी कराई जाएगी. इसके अलावा इन परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, बायोमेट्रिक सत्यापन, मेडिकल टीम और पेयजल जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े.

ये खबर भी देखें:

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर