Airnow Desk: जयपाल सिंह मुंडा में छात्रों का जो आंदोलन चल रहा था, छात्रों ने उसे ख़त्म करने की बात कहदी है, हालांकि वहाँ बैठे कुछ छात्रों ने इससे इनकार कर दिया है. JSSC CGL समेत सरकार ने 21 परीक्षाओं को रद्द किया है. सबको लग रहा था अब आंदोलन खत्म लेकिन ऐसा नहीं हुआ. स्टेडियम में अब एक नया आंदोलन शुरू हो सकता है. PGT परीक्षा देने वाले छात्र अब आक्रोशित नज़र आए. उनका कहना है की सरकार ने उनके साथ भेदभाव किया है. JSSC CGL रद्द किया गया तो पीजीटी क्यों नहीं की गई, धांधली तो इसमें भी की गई है.
छात्रों का कहना है की जनवरी 18 को एक एग्जाम हुआ, फिर 22 को एक एग्जाम हुआ लेकिन गड़बड़ी सिर्फ इसमें हुई और वो भी जब एग्जाम दे दिया तब पता चला. रे एग्जाम करा लिया लेकिन बताया नहीं की क्या गड़बड़ी थी, आंसर की तक नहीं देखने दिया. और अब छात्र एग्जाम को रद्द करने की माँग कर रहे हैं, साथ ही CBI जांच की भी मांग कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर जो जेएसएससी रिफॉर्म मंच वाले छात्र हैं, उनके मुताबिक सरकार ने एक हद्द तक उनकी बात सुन की है. और भविष्य में अगर ऐसा हुआ तो फिर से ये आंदोलन शुरू किया जाएगा. हालांकि जैसी स्थिति है वहाँ, उससे दो गुट नज़र आते हैं, एक जो रद्द करने के पक्ष में हैं और सरकार के फ़ैसले से सहमत है वहीं दूसरी ओर वो हैं जो PGT के छात्र हैं और सरकार के ख़िलाफ़ अभी भी मोर्चा निकाले हुए हैं.


