Sunday, November 1, 2026

झारखंड राज्यसभा चुनाव : NDA की तस्वीर पर JMM का पलटवार, 56 नहीं 61 याद रखिएगा

रांची : राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले झारखंड की सियासत में बयानबाजी और सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है। एनडीए के सभी 24 विधायकों की एकजुटता वाली तस्वीर सामने आने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सोशल मीडिया पर तीखा जवाब देते हुए भाजपा पर निशाना साधा है।

इसे भी पढ़ें : रेडिशन ब्लू होटल में एनडीए विधायकों की दिखी एकजुटता, विधायकों को दिया गया मॉक पोल प्रशिक्षण

झामुमो का सोशल मीडिया पोस्ट

झामुमो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एनडीए विधायकों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं, बल्कि भाजपा की राजनीति का आईना है। पोस्ट में आरोप लगाया गया कि एक “बाहरी सूटकेस वाले गुजराती उम्मीदवार” को जिताने के लिए भाजपा के सभी विधायक एकजुट नजर आ रहे हैं।

झामुमो ने आगे लिखा कि झारखंड की अस्मिता, स्थानीयता और स्वाभिमान पर बड़े-बड़े भाषण देने वाले नेता आज रेडिसन होटल के दरवाजे पर पहुंचकर अपने दावों की धार खो चुके हैं। पोस्ट के अंत में पार्टी ने फिर से अपना चर्चित नारा दोहराते हुए लिखा, “खैर 56 नहीं 61, याद रखिएगा।”

“56 नहीं, 61” का नारा

दरअसल, मंगलवार को महागठबंधन की ओर से पहली बार “56 नहीं, 61” का नारा सामने आया था। इसके जरिए गठबंधन नेताओं ने दावा किया था कि उनके पास घोषित संख्या बल से अधिक समर्थन है। वहीं, भाजपा ने बुधवार को एनडीए के सभी 24 विधायकों की तस्वीर जारी कर एकजुटता का संदेश दिया था और लिखा था, “एनडीए है तैयार, कांग्रेस होगी दरकिनार।” मतदान से एक दिन पहले दोनों खेमों के बीच सोशल मीडिया पर जारी यह सियासी जंग राज्यसभा चुनाव को और दिलचस्प बना रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर