Thursday, October 29, 2026

बिहार चुनाव में झामुमो अकेले उतरेगा मैदान में, 6 सीटों पर लड़ेगा चुनाव

 बिहार : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी 6 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। ये सीटें हैं – चकाई, धमदाहा, कटोरिया, मनीहारी, जमुई और पीरपैंती।

6 विधानसभा सीटों पर झामुमो के उम्मीदवार

सूत्रों के मुताबिक, झामुमो इन 6 सीटों पर पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरने जा रहा है। पार्टी ने इन इलाकों में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया है। इन क्षेत्रों में झामुमो की पकड़ खासतौर पर आदिवासी और श्रमिक वर्ग के बीच मानी जाती है।

गठबंधन की समीक्षा की बात भी कही

झामुमो के महासचिव सुप्रीमो भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार चुनाव में पार्टी स्वतंत्र रूप से लड़ेगी। साथ ही उन्होंने इशारा किया कि बिहार चुनाव के बाद झारखंड में भी गठबंधन की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा, राजनीति में समय-समय पर रणनीति में बदलाव जरूरी होता है। हमारी पार्टी ने जो फैसला लिया है, वह कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप है।

महागठबंधन के लिए झटका

झामुमो के इस फैसले को महागठबंधन के लिए झटका माना जा रहा है। अब इन 6 सीटों पर मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है क्योंकि यहां अब एनडीए, महागठबंधन और झामुमो के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना बन गई है।

बिहार में झामुमो की रणनीति पर नजर

झामुमो लंबे समय से बिहार में अपने जनाधार को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। खासकर सीमावर्ती जिलों में पार्टी की पकड़ को मजबूत करने की योजना पर काम चल रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि झामुमो इन सीटों पर अपनी ताकत दिखाकर आने वाले समय में बड़ी भूमिका निभाना चाहता है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर