Wednesday, October 28, 2026

Jharkhand Weather Update: झारखंड के मौसम में होगा बदलाव, 30 अक्टूबर तक बारिश के आसार

Jharkhand Weather Update: झारखंड के मौसम में अगले कुछ दिनों तक खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले पांच दिनों तक तापमान लगभग स्थिर रहने का अनुमान है. वहीं, 25 अक्टूबर तक सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिल सकती है. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा और मौसम शुष्क बना रहेगा. बुधवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़े: बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन से क्यों कहा, “गरीबों को इलाज नहीं दे पा रहे हैं, तो कम से कम उनकी इज्जत तो मत उतारिए”

Jharkhand Weather: 27 अक्टूबर से बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 27 अक्टूबर से झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. रांची समेत राज्य के कई इलाकों में सुबह के समय कोहरा और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं, झारखंड के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है. इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है.

Jharkhand Weather: 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 28 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच झारखंड के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान राजधानी रांची समेत कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं. कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होने का भी अनुमान है. बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे अक्टूबर के आखिरी दिनों में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने का एहसास होगा.

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी का असर

मौसम में इस बदलाव की मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी वाली हवाओं को माना जा रहा है. स्थानीय मौसमी परिस्थितियां भी बारिश के अनुकूल बन रही हैं. ऐसे में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में झारखंड के मौसम का मिजाज बदल सकता है. बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों को सुबह और शाम के समय ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर