Wednesday, October 28, 2026

बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन से क्यों कहा, “गरीबों को इलाज नहीं दे पा रहे हैं, तो कम से कम उनकी इज्जत तो मत उतारिए”

रांची: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर से झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था खासकर ग्रामीण अंचलों में मौजूद अस्पतालों की व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। गुरूवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लातेहार की एक घटना का वीडियो साझा करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कार्रवाई की मांग की। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की बीकानेर हाउस में प्रदर्शनी, इसे लेकर आखिर क्यों हो रहा विवाद

अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में बाबूलाल मरांडी ने लिखा, ” लातेहार जिला के मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सर्पदंश से पीड़ित महिला का इलाज करने से न सिर्फ मना कर दिया गया, बल्कि वहां तैनात तबारक अंसारी द्वारा मरीज के परिजनों को अभद्र गालियां भी दी गईं। सोचिए, लोग कितनी आस और उम्मीद लगाकर इलाज के लिए अस्पताल जाते हैं, लेकिन वहां इलाज के बजाय ऐसा दुर्व्यवहार मिले, तो उन पर क्या बीतती होगी!”

अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग करते हुए बाबूलाल मरांडी ने आगे लिखा, “मुख्यमंत्री जी, अगर आप गरीबों को इलाज नहीं दे पा रहे हैं, तो कम से कम उनकी इज्जत तो मत उतारिए। लातेहार सिविल सर्जन सुनिश्चित करें कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। लातेहार एसपी मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करें।“

बाबूलाल मरांडी ने आगे लिखा, “भाजपा, गरीबों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी…न ही गरीबों के इलाज और सम्मान के सवाल पर चुप बैठेगी। प्रशासन बताए कि इस शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई…”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर