Saturday, September 12, 2026

रांची से लापता अंश-अंशिका की तलाश में झारखंड पुलिस ने 20 राज्यों के 439 NGO से मांगी मदद

रांची : बीते 2 जनवरी को राजधानी के धुर्वा इलाके के मौसीबाड़ी से लापता भाई बहन अंश-अंशिका की तलाश में जुटी झारखंड पुलिस ने जांच का दायरा सोमवार को बढ़ा दिया। सीआई़डी के एडीजी मनोज कौशिक की अध्यक्षता में बरामदगी को लेकर गठित विशेष जांच टीम की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में एसएसपी राकेश रंजन के साथ-साथ कई पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए. बैठक में अबतक हुई कार्रवाई और आगामी कार्ययोजना पर विशेष चर्चा हुई. एडीजी ने विशेष टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को कार्य की प्रगति और अनुपालन के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

बच्चों की खोजबीन और बरामदगी के प्रयास को व्यापक बनाने के लिए सोमवार को एक महत्वपूर्ण पहल भी की गई. एसएसपी नेतृत्व में ग्रामीण एसपी और यातायात एसपी ने कैलाश सत्यार्थी द्वारा संचालित बचपन बचाओ आंदोलन समेत कई अन्य गैर सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया. इसमें एवीए फाउंडेशन के स्टेट को-ऑर्डिनेटर ब्रजेश मिश्रा, चाईल्ड वेलफेयर एक्टिविस्ट राहुल मेहता, छोटानागपुर सांस्कृतिक संगठन की सच्ची कुमारी और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल थे.

रांची पुलिस ने इन संगठनों के साथ पैन इंडिया स्तर पर कुल 20 राज्यों के 439 जिलों में कार्यरत एनजीओ कार्यकर्ताओं और चाईल्ड वेलफेयर एक्टिविस्ट के सहयोग से गुम हुए अंश और अंशिका की खोजबीन के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा की. रांची पुलिस ने सभी संगठनों से अपने-अपने क्षेत्रों में एनजीओ कार्यकर्ताओं की मदद से इन बच्चों की जल्द बरामदगी में सहायता करने की पुरजोर अपील की है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर