Thursday, November 5, 2026

जयराम महतो की गिरफ्तारी को लेकर आज खत्म हो रहा झारखंड पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम, डुमरी विधायक ने अब ये कहा

रांची : डुमरी विधायक जयराम महतो और झारखंड पुलिस एसोसिएशन के बीच पिछले कई दिनों से चल रहा विवाद व आरोप-प्रत्यारोप फिलहाल खत्म होता नहीं दिख रहा है. रविवार को बोकारो पुलिस एसोसिएशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक जयराम महतो से अपने बयान व कृत्य पर माफी मांगने की मांग की. तो वहीं जयराम महतो ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसका जवाब दिया है.

इसे भी पढ़ें : आदिवासी एकता महाजुटान रैली को लेकर भाजपा का दावा, आदिवासियों को धोखे में रखकर बुलाया गया

जयराम महतो ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “ईमानदार पुलिसकर्मियों का वो सम्मान करते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ उनकी लड़ाई आर-पार की होगी. उन्होंने एसोसिएशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि बोकारो में प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल कुछ अधिकारियों के खिलाफ पहले से गंभीर मामले और जांच चल रही है.”

अपने पोस्ट में डुमरी विधायक ने यह भी दावा किया कि प्रेस कांफ्रेंस में ऐसे अधिकारी भी मौजूद थे, जिनके बैंक अकाउंट को ट्रेजरी घोटाला मामले में CID ने फ्रीज किए हैं. इसके अलावा जयराम महतो ने कुछ अधिकारियों पर हत्या, जमीन कब्जाने और अन्य गंभीर मामलों से जुड़े आरोप भी लगाए, साथ ही उन्होंने जमशेदपुर से जुड़े एक मामले का जिक्र करते हुए POCSO और नार्को टेस्ट की बात कही और दावा किया कि अगर यह मामला सामने आया तो कई लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

जयराम महतो ने अपने पोस्ट में लिखा कि एसोसिएशन प्रेस कॉन्फ्रेंस करता रहे, हम अपना डेटा इकट्ठा कर रहे हैं. मेरे लाइव आने या प्रेस कॉन्फ़्रेंस का इंतज़ार कीजिए. पुनः कर्तव्यनिष्ठ निष्ठावान कर्मचारियों-अधिकारियों को नमस्कार जोहार, चाहे वह चपरासी, सिपाही, अधिकारी या जमादार है. लेकिन जो करते भ्रष्टाचार हैं, उनसे होगी लड़ाई आर पार है..

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर