Wednesday, November 4, 2026

जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा झारखंड पुलिस एसोसिएशन, चरणबद्ध आंदोलन का भी किया ऐलान

रांची: झारखंड पुलिस एसोसिएशन का पांच दिनों का अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल मुर्मू ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के नेतृत्व में सभी संघ साथ में मिल कर अपने सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारे इस मांग में झारखंड के तमाम पुलिस एसोसिएशन भी हमारे साथ है.

अध्यक्ष ने कहा कि “हमने धनबाद के SSP से कहा था की विधायक जयराम महतो को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए. लेकिन उनके द्वारा कोई जवाब हमें नहीं दिया गया. पुलिस एसोसिएशन ने बताया की विधि द्वारा जो प्रक्रिया है उसका पालन हो, और उसी के तहत जयराम महतो को कोर्ट तक ले जाएगी। अब पुलिस एसोसिएशन पिछली बार से जुड़ा जोर से आंदोलन करेंगे।

इसे भी पढ़ें : रांची में 02 एवं 03 सितम्बर को मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

इस दौरान के कहावत को कहते हुए उन्होंने बात को आगे बताया की “हर चेहरे में होते हैं दस चेहरे , देखना तो उन्हें बार बार देखना,”. झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने जयराम महतो की गिरफ्तारी की माँग अभी भी जारी रखी है. उन्होंने जयराम महतो पर  को भड़काने के आरोप लगाये. उनपर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने के भी आरोप लगाये. राहुल मुर्मू ने ये भी स्पष्ट किया की , अगर विधायक जयराम महतो अच्छा काम करेंगे, सही काम करेंगे तो हम उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे. अपने विशेष अधिकार का सही इस्तेमाल करिए, विधानसभा में बात रखिए, लेकिन आप अलग रास्ता अपना रहे हैं, हम अपील करेंगे, की आप इस रास्ते से हटिये.

इस दौरान झारखंड एसोसिएशन पुलिस ने मुख्यमंत्री से समय मांगा, लेकिन उन्होंने भी समय नहीं दिया. जिसके कारण हम झारखंड सरकार से नाराज़ भी हैं. ये लड़ाई मान सम्मान की है, और हमारी मांगे जो हैं, उसको लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं, और इसी क्रम में . आप जुटा चपल उतर कर विधानसभा जाते है, यह साफ समाज में आता है कि आप दिखावा कर रहे है। अगर पुलिस कर्मी गलत आचरण करता है तो आपका अधिकार है आप उसे सस्पेंड करवा सकते है। गलत पुलिस कर्मी के साथ कठिन कार्रवाई होगी, लेकिन आप माननीय है आपको व्यवस्था में विश्वास है तभी आप चुनाव लड़ने पहुंचे लेकिन आपके द्वारा जिन शब्दों का इस्तमाल किया गया है, वो आपके आपराधिक दृष्टिकोण को दिखाता है।

इस दौरान पुलिस एसोसिएशन ने अपनी 9 मांगे रखी. इसमें जयराम महतो की गिरफ्तारी के अलावा, पुलिसकर्मियों के लिए स्वास्थ्य भत्ता, यूनिफार्म भत्ता देने की माँग भी की गई. इसके साथ ही झारखंड में तमाम पुलिस बलों का समय रहते प्रमोशन होना चाहिए. वहीं जो अनैतिक रूप से काम करते उनपर भी कार्यवाई होना चाहिए. इसके बाद उन्होंने कहा कि ये सियासत के दिए, हर किसी को मत दीजिएगा, एक शख्स की नादानी पूरी दुनिया जला सकती है. जयराम महतो भी ऐसे ही ग़लत रास्ते पर जा रहे हैं.

झारखंड पुलिस ने आंदोलन को लेकर जानकारी देते हुए कहा की 11-9-2026 को यूनिफार्म पर काला बिल्ला लगायेंगे. 19 सितंबर को सामूहिक उपवास करेंगे . 24 को जिला और इकाई स्तर पर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के सामने एक दिन का धरना करेंगे. 24-9-2026 को एक दिन का धरना करेंगे. मांगे पूरी नहीं होने पर 5 से 10 अक्टूबर तक सामूहिक अवकाश पर जाएँगे

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर