Sunday, November 1, 2026

झारखंड : बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के कारण कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अलर्ट

रांचीः बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और उससे सटे पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट पर बना लो प्रेशर का क्षेत्र झारखंड की ओर बढ़ रहा है। इसका असर राज्य के कई जिलों में दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, एक सितंबर को रांची समेत राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। गढ़वा, पलामू और लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। दो, तीन और चार सितंबर को भी कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: 1 सितंबर राशिफल: जानें आपकी राशि के मुताबिक कैसा रहेगा आज का दिन

इससे पहले मौसम विभाग ने 1 सितंबर को 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया. मौसम विभाग के अनुसार गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं 2 सितंबर को गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।

इधर सोमवार से राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश जारी है। सोमवार को रांची में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। देर शाम भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को भी रांची में बारिश जारी है, सोमवार को करीब 13 मिमी बारिश दर्ज की गयी। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश में सबसे अधिक 171 मिमी बारिश लातेहार के महुआडांड में दर्ज की गयी।

इसके अलावा डुमरिया में 112.2 मिमी, मझगांव में 95.4 मिमी, चाकुलिया में 92.4 मिमी और मुसाबनी में 80.2 मिमी बारिश हुई। वहीं, लोहरदगा में 41 मिमी, जमशेदपुर में 49 मिमी और चाईबासा में 29.3 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर